सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: होली में अशांति फैलाने वाले 5 युवक गिरफ्तार

राजनांदगांव : होली पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने आपसी विवाद कर अशांति फैलाने वाले पांच युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम लगभग 5:50 बजे मठपारा तालाब के ऊपर कुछ युवक शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर मारपीट कर रहे थे। उनके इस विवाद से आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस ने आरोपियों कृष्णा रजक (26 वर्ष), ईश्वर यादव (35 वर्ष), दिनेश यादव (21 वर्ष), लकेश यादव (28 वर्ष) और साईं यादव (19 वर्ष) के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इश्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button