रायगढ़ में मत्स्य विभाग में लगी आग:रिकार्ड रूम के दस्तावेज और पुराने सामान जलकर खाक

 रायगढ़  : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर सामने आई है. शाम के समय मछली पालन विभाग के कार्यालय से धुआं निकलने लगा. लोगों ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और इसके बाद पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

आग लगने से हुआ काफी नुकसान
आग लगने की वजह से सरकारी फाइलों सहित लाखों रुपयों का सामान जलकर राख बन गया. इसके अलावा कई अहम सरकारी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए. पुराने एसी, कूलर और अन्य सामान भी जल गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी और नुकसान हो चुका था.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस अमला भी मौके पर मौजूद रहा. अभी आग लगने का कोई भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. रविवार होने की वजह से कार्यालय बंद था. तकनीकी कारणों की जांच होने के बाद ही आग लगने का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा. अभी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है और विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन में जुटे हुए हैं.

रायपुर में भी लगी थी भीषण आग
अभी एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. इसके बाद पांच घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया था. आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से भी धुएं का गुब्बार उठता हुए दिखाई दे रहा था. फैक्ट्री में टार प्रोडक्शन का काम होता है, यहां बड़ी मात्रा में ऑयल-केमिकल का इस्तेमाल होता था जिससे आग फैली थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button