घर में कलह से लेकर पैसों की तंगी तक से छुटकारा पाने तक, इंद्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करें ये उपाय!

इंद्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में कुछ विशेष उपाय करने का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने, रिश्तों में प्रेम बढ़ाने और धन-समृद्धि से जुड़ी कामनाओं की पूर्ति में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा बताए गए इन विशेष उपायों के बारे में।

इंद्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के विशेष उपाय

  1. अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, तो पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिए से पूरे घर में धूप दिखाएं और उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बुझाएं नहीं।
  2. अगर शादीशुदा जीवन में प्यार कम हो गया है, तो पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शाम को दिन ढलने के बाद शुक्राचार्य के इस मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
  3. अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैठ जमाना चाहते हैं, तो आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें, ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब  किसी कपड़े या धागे की सहायता से ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  4. अगर आप जीवन में खुशियों का संचार बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए केतु के मूल मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः। इस मंत्र का 21 बार जाप करने से पारिवारिक रिश्तों में प्यार बना रहेगा।
  5. अपने घर-परिवार में पैसों का आवागमन फिर से बढ़ाने के लिए माता महालक्ष्मी के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। अगर आपको यह मंत्र बोलने में दिक्कत आए, तो आप केवल- श्रीं ह्रीं श्रीं मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। महालक्ष्मी के मंत्र के जप के लिए स्फटिक की माला को सर्वोत्तम और कमलगट्टे की माला को उत्तम बताया गया है। ये दोनों न होने पर आप रुद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं।
  6. अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है, तो एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।
  7. अगर आप धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चाहते हैं, तो एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले, तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को सफेद रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में या धन रखने के स्थान पर रख दें।
  8. अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो किसी कुम्हार या कृषक या जो मिट्टी से जुड़ा कोई कार्य करता हो, उसे एक सफेद रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। कपड़ा गिफ्ट करने में समर्थ न हों, तो दही से बनी कोई चीज उन्हें खिलाएं।
  9. अपनी तबीयत में सुधार के लिए या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और पैर छूएं। अगर ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं, तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार किसी मंदिर में दान कर दें।
  10. अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं, तो अच्छी खुशबू वाले इत्र की दो शीशियां खरीदें और उनमें से एक शीशी किसी मंदिर में दान कर दें और दूसरी शीशी  अपने जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें।
  11. आप अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि चाहते हैं, तो गाय का शुद्ध देसी घी और एक कपूर की डिब्बी मंदिर में दान करें। साथ ही मंदिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक टिकिया जलाकर भगवान की आरती करें। बाकी मंदिर में ही रख दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button