फतेहशाह मार्केट में गुंडागर्दी करने वाला बदमाश गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस ने जमकर लगाई क्लास

रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में गुंडा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख़्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.02.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फतेहशाह मार्केट में गुंडा बदमाश वसीम खान उर्फ मम्मा, पिता – मोह. हाफिज खान, निवासी – चांदनी चौक, नेहरू नगर द्वारा नशा करने के लिए दुकानदारों से जबरन पैसे की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर आरोपी द्वारा दुकानदारों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।प्रकरण में अविलंब अपराध पंजीबद्ध करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी कोतवाली, रायपुर में अपराध क्रमांक 68/26 धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व से गुंडा हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध कुल 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें 04 प्रकरण थाना सिटी कोतवाली, 02 प्रकरण थाना टिकरापारा,
01 प्रकरण थाना तेलीबांधा, 01 प्रकरण थाना सरस्वती नगर में दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर गुंडागर्दी, नशाखोरी एवं आम नागरिकों को भयभीत करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, तथा आगे भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख़्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button