श्री राम लला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, भक्ति और उत्साह के साथ अयोध्या यात्रा शुरू

सक्ती : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री राम लला दर्शन योजना के तहत सक्ती जिले से मंगलवार को 36 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु पहले बिलासपुर पहुंचकर वहां से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाएंगे, जहां भगवान श्री रामलला के दर्शन के साथ-साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और रवाना होने से पहले पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा।

जत्थे को सक्ती से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजपूत, सांसद प्रतिनिधि रंजन कुमार सिन्हा और गोपाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सुविधा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button