जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को,अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

धमतरी, 13 नवम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र में पहुंचना आवश्यक होगा ताकि फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रातः 12 बजे से प्रारंभ होगी, अतः परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 11ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा दें, गहरे रंग जैसे काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरा चॉकलेटी रंग के वस्त्र वर्जित रहेंगे। केवल बिना पॉकेट वाले हल्के रंग के साधारण स्वेटर की अनुमति होगी, जिसकी सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान धारण करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा ताकि अतिरिक्त सुरक्षा जांच पूरी की जा सके। परीक्षा केंद्र में चप्पल पहनने की सलाह दी गई है तथा कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉल पेन के साथ ही परीक्षा देने पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button