बालक स्कूल रामानुजनगर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण

 

 

रामानुजनगर:शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी,एसएमडीसी के अध्यक्ष विकास दुबे एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश मरकाम की उपस्थिति में दिनांक 08.10.2025 को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंकेक्षण दल के मुख्य अधिकारी के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर के प्रभारी प्राचार्य दशरथ राम इसके अलावा रामानुजनगर के ग्राम पंचायत के सरपंच राम सिंह टेकाम ,रिटायर शिक्षक सी.बी.एल कुशवाहा,वार्ड पंच शोसन व चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी रहे साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस शिक्षा गुणवत्ता अभियान में सम्मिलित हुए। इस अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया,विद्यार्थियों की उपलब्धियां,आधारभूत सुविधाएं और शिक्षक उपस्थिति जैसे कारकों का मूल्यांकन करके पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत अपने विद्यालय के सामाजिक अंकेक्षण के 20 बिंदुओं की विस्तृत जानकारी स्मार्ट टीवी के माध्यम से विज्ञान के प्रभारी गोपाल सिंह के द्वारा अंकेक्षण दल के सामने रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। इस अंकेक्षण के कार्य को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button