सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत 5 लोगों की मौत, दो वाहन क्षतिग्रस्त

जगदलपुर :  आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, जिलेटिन की छड़ों से जुड़े विस्फोटक उपकरण में अचानक धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक चालक और चार मजदूरों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना भीषण था कि इसकी वजह से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विस्फोटक उपकरण में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button