छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत करने ली महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर  : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी श्री विजय जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक काँग्रेस भवन गाँधी मैदान मे आयोजित की गयी थी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करना एवं आगामी रणनीतियों को तय करना रहा। विजय जांगिड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का आधार कार्यकर्ता हैं,और मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठा सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क, बूथ स्तर पर सक्रियता और युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की। इसके अलावा बैठक में संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की योजना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष,गिरीश दुबे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पंकज शर्मा प्रमोद दुबे ऐजाज ढेबर शिव सिह ठाकुर श्रीकुमार मेनन सुमित दास अरुण जांघेल अशोक ठाकुर संदीप साहू सतनाम पनाग देवेंद्र यादव देव कुमार साहू नवीन चंद्राकर माधव साहू जयंत साहू आकाश तिवारी बंशी कन्नौजे अनुराम साहू प्रकाश जगत मनीराम साहू दिनेश ठाकुर मोहम्मद ताहिर अविनय दुबे कामरान अंसारी राकेश धोत्रे संजय सोनी माधव छुरा अनिल रायचुरा सहित समस्त पदाधिकारि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button