SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी:ड्राइवर की मौत

सूरजपुर :  जिले के बोझा क्षेत्र में एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस के सुखाड़ पुल से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी है। इस हादसे में बस चालक की मौत हुई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री नेताम ने हादसे पर दुःख जताते हुए लिखा, सूरजपुर जिले के बोझा क्षेत्र में एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस के सुखाड़ पुल से अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद है।

इस भीषण हादसे में बस चालक की दुखद मृत्यु तथा कई कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। माँ महामाया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें, तथा सभी घायलजनों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button