सांसद महेश कश्यप द्वारा किरंदुल में किया गया सार्वजनिक नल एवं स्नानागार का उद्घाटन

किरन्दुल : किरंदुल नगर के वार्ड क्रमांक 06 में चल रहे कई वर्षों से पानी की समस्या को वार्डवासी द्वारा नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह को अवगत कराने पर त्वरित निराकरण करते हुए 4 जगहों पर 24 घंटे वाला सार्वजनिक नल कनेक्शन लगाया गया एवं जिसका उदघाटन महेश कश्यप बस्तर सांसद के करकमलों द्वारा किया गया जिसमें वार्डवासियों ने खुशी का इजहार करते हुए बस्तर सांसद जी एवं नगर पालिका अध्यक्षा जी का गाजा बाजा, आतिशबाजी करके एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।साथ ही वार्ड क्रमांक 18 में भी कई वर्षों से वार्डवासी को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसको नगर पालिका अध्यक्षा ने संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण करते हुए वार्ड क्रमांक 18 मिश्रा कैंप में स्नानागार का निर्माण किया गया जिसके उदघाटन महेश कश्यप एवं नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया| उसके पश्चात वार्ड क्रमांक 16 में स्थित बहुत ही चर्चित गोठान जिसमें बीमार पशुओं का इलाज कर उनका देखभाल किया जाता है जिसका महेश कश्यप द्वारा निरीक्षण किया गया एवं उन्होंने आश्वाशन दिया कि इसे जल्द ही इसका नवीनीकरण किया जाएगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button