सड़क की बदहाली के बीच दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से कारोबारी की मौत

अंबिकापुर  :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नेशनल हाइवे-43 पर अंबिकापुर-रायगढ़ रोड में सीतापुर के सेंट्रल बैंक के पास शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान त्रिलोक चंद गोयल (70 साल) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल बैंक के पास कारोबारी की उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौत हो गई. त्रिलोक चंद गोयल निहारिका स्टोर्स नाम से थोक किराना दुकान के संचालक थे. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

 ऑटो से अस्पताल पहुंचाया शव

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दर्दनाक हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर शव पड़ा रहा. मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शव को स्ट्रेचर के सहारे उठाया और लगभग 100 मीटर दूर तक लेकर गए. जहां ऑटो से शव को अस्पताल पहुंचाया गया.

सड़क की जर्जर हालत से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क का बुरा हाल हो रखा है. बारिश ने इसकी हालात और खराब हो गई है. इस सड़क के निर्माण के लिए एक दिन पहले ही भूमिपूजन किया गया था. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button