जेठ माह के हर मंगलवार पर करें ये जाप, बुढ़वा मंगल पर पवन पुत्र हनुमान जी हर लेंगे एक एक दुख

पवन पुत्र हनुमान जी के लिए मंगलवार का दिन समर्पित है। इस दिन श्री रामभक्त की विशेष पूजा आराधना की जाती है. वहीं ज्येष्ठ या जेठ मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से कई बिगड़े काम बनने लगते हैं.इस मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में जाना जाता है.

धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के सभी बड़े मंगल पर विधि विधान से अगर श्री हनुमान की पूजा करें तो कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है. ज्येष्ठ मास में के ये मंगलवार बहुत विशेष माने जाते हैं. इस बार कुल 5 बड़ा मंगल पड़ेंगे. पहला बड़ा मंगल 13 मई को और आखिरी बड़ा मंगल 10 जून को पड़ रहा है. इन दिनों में कुछ चमत्कारी मंत्र और उपाय करें तो अंजनि पुत्र प्रसन्न हनुमान जी प्रसन्न होकर दुख दर्द को जीवन से दूर कर सकते हैं.

हनुमान जी के मंत्रों का जाप
हनुमान जी के कुछ ऐसे मंत्रों हैं जिनके जाप से जीवन की नकारात्मकता दूर होती हैं, शत्रुओं को आप पर हावी नहीं होने देते हैं. नौकरी में आ रही बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं. आइए ऐसे ही मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।

  • मंत्र है- “ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।” बड़े मंगल पर आप हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से हर एक बाधा का नाश होता है।
  • मंत्र है- “ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय”, इस मंत्र के जाप से प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से व्यक्ति बच पाता है.
  • मंत्र है- “मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।” मान्यता है कि जो भी इस मंत्र जाप 108 बार करता है उसकी नौकरी में आ रहीं बाधाएं दूर होती हैं.
  • मंत्र है- “ऊं हं हनुमते नम:। ये मंत्र अत्यंत ही लाभकारी है।” मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति हर कष्ट और रोग से मुक्ति पा सकता है।
  • मंत्र है- “ॐ नोम भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा, ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् स्वाहा, ओम नमो भगवते हनुमते नमः”. यह मंत्र भी सर्वोत्तम लाभ दे सकता है.

जिंदगी की बाधाएं होंगी दूर
कहते हैं जो भक्त बड़ा मंगल के दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से दुख दर्द दूर होते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो 13 मई से 10 जून में जितने भी मंगलवार पड़ रहे हैं उनमें कुछ विशेष उपाय कर जिंदगी की बाधाएं दूर कर सकते हैं. कुछ उपाय उनके भोग से संबंधित हैं। सुंदरकांड, श्री हनुमान महाउपासना से लेकर हनुमान जी के मंत्र और अष्टोत्तरशत नाम जैसे कई ग्रंथों में हनुमान जी के भोग से संबंधित कई जानकारियों का उल्लेख है।

बड़ा मंगल पर क्या चढ़ाएं
बात बड़े मंगल की करें तो जानकारों के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो पहले बड़ा मंगल पर बूंदी के लड्डू, दूसरे बड़ा मंगल पर (20 मई) में चना और गुड़, तीसरे बड़ा मंगल पर (27 मई) में सिंदूर, चमेली का तेल, चौथे बड़ा मंगल पर (3 जून) को बेसन के लड्डू और पांचवें बड़ा मंगल पर (10 जून ) को पान और नारियल चढ़ाने से मारुतिनंदन प्रसन्न होंगे और दुख हरेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button