किरंदुल सुभाष नगर में रिटर्निंग वॉल निर्माण हेतु लोगों ने की मांग

किरंदुल : एनएमडीसी परियोजना किरंदुल पहाड़ी में स्थित 11 सी लौह अयस्क खदान का तटबंध टूटने से 21 जुलाई 2024 दोपहर तीन बजे बाढ़ आने से पहाड़ी के ऊपर से पानी का सैलाब मलबा लिए हुए शहर में घुसा और लोगों के घरों को तबाह कर दिया।बता दें 11 सी पहाड़ी के नीचे चैक डैम का निर्माण कराया गया हैं।जहाँ पर सैकड़ों टन मलबा अब भी जमा हुआ हैं।वार्डवासियों ने मंगलवार बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ आने से हमें अत्यधिक नुकसान झेलनी पड़ी थीं।हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं की जल्द ही डैम से मलबा को हटाकर इसे पूरी तरह साफ किया जाएं एवं वर्षा ऋतु से पहले पानी को रोकने हेतु ऊंची गुणवत्तापूर्ण रिटर्निंग वॉल बनाई जाएं।नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने बताया कि जल्द ही उक्त स्थल पर रिटर्निंग वॉल का निर्माण करवाया जाएगा।







