डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड क्र-11 के भाजपा पार्षद मोहन साहू ने वार्ड दौरा किया सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

रायपुर :  राजधानी के अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड क्र-11 भाजपा पार्षद मोहन साहू ने बताया कि वार्ड में काफी लंबे समय से नालियां जाम पड़ी थी तथा नवनिर्वाचित पार्षद मोहन साहू ने सक्रियता दिखाते हुए स्वच्छता का ध्यान देते हुए वार्ड के अंतर्गत साफ सफाई का जायजा लिया तथा साफ सफाई रोड, नाली, पानी वार्ड के अंतर्गत विकास कार्य एवं शासन की योजनाओं का लाभ डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड के रहवासियों को मिले पहली प्राथमिकता है। तथा डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड भाजपा के युवा पार्षद मोहन साहू ने कहा कि वार्ड की जनता देव तुल्य मेरा परिवार है तथा उन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया है जनता का कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा तथा जनता के मूलभूत समस्या का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। तथा डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड की जनता हृदय में आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button