दो अलग अलग प्रकरण मे 70 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

kkbnews:-सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक थाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली के पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।अपक्रं 41/25 धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 26 जनवरी 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि – कमलानगर सारंगढ़ में एक महिला अपने घर के पीछे आंगन में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखी है की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के घटनास्थल जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।

जिसमें एक महिला उपस्थित मिली जिसे पूछताछ करने में अपना नाम नयनबाई श्रीवास पति डमरू धर श्रीवास उम्र 27 वर्ष सा. कमला नगर सारंगढ़ की निवासी होना बताई एवं उसके कब्जे से 2 पीला रंग के 5 – 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीबन 10 लीटर एवं 3 सफेद पन्नी में प्रत्येक में 5 – 5 लीटर भरी हुई जुमला 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रू मिला, जिसे मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपीया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। अप0क्रं0 42/ 25 धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट में 26 जनवरी 25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि – जेवरा में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है । सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर रेड कार्य वाही किया तथा एक व्यक्ति घर में उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम पवन निराला पिता किशनो निराला उम्र 22 वर्ष निवासी जेवरा का निवासी होना बताया एवं उनके कब्जे से एक नीला सफेद रंग के 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के बाल्टी में भरी करीबन 20 लीटर, 2 सफेद रंग के पन्नी में 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 01 सफेद रंग के पन्नी में भरी हुई करीबन 5 लीटर जुमला 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 9000 रू मिला, जिसे मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तारकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्रआ 125 महेन्द्र सिंह मार्को, आरक्षक योगेश कुमार कुर्रे, दिलीप तेंदुए, भुवनेश्वर चंद्रा, अमित खुटें, सुरेन्द्र पटेल,आरती गोस्वामी एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button