Swachhata Hi Seva: भारत ने अपनाया जापान मॉडल, सिर्फ 15 मिनट में साफ होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

HIGHLIGHTS
- देशभर में मनाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा दिवस
- पीएम मोदी की पहल पर अभियान
- केंद्रीय मंत्रियों ने भी लिया हिस्सा
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) से पहले आज देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ दिवस मनाया जा रहा है। जगह-जगह लोग जुट रहे हैं और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
भारतीय रेलवे ने भी इसमें भागीदारी करते हुए बड़ा एलान किया है। भारतीय रेलवे ने जापान के बुलेट ट्रेन मॉडल से प्रेरित होकर 1 अक्टूबर से वंदे भारत ट्रेनों में ’14 मिनट क्लीन-अप’ अभियान शुरू किया है।
जानिए क्या है ’14 Minute Clean-Up’
यह पहल वंदे भारत ट्रेनों से शुरू होगी, जिसमें प्रत्येक कोच में 14 मिनट के भीतर सफाई के लिए कुल चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अभी हर कोच की सफाई में करीब 3 घंटे का समय लगता है। इसका उद्देश्य बहुत कम समय में ट्रेन की सफाई करना है।
Swachhata Hi Seva: पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा
पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, “आज जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया। स्वच्छता के साथ ही हमने फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है।”
Today, as the nation focuses on Swachhata, Ankit Baiyanpuriya and I did the same! Beyond just cleanliness, we blended fitness and well-being also into the mix. It is all about that Swachh and Swasth Bharat vibe! @Ankit_Wrestler pic.twitter.com/aOHwgZrunV
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2023
वीडियो: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया।







