पुतिन ने की ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम की तारीफ, बोले- ‘बिल्कुल सही काम कर रहे पीएम मोदी’"/>

पुतिन ने की ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम की तारीफ, बोले- ‘बिल्कुल सही काम कर रहे पीएम मोदी’

HIGHLIGHTS

  1. रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में बोले पुतिन
  2. मोदी देश में बनी चीजों के इस्तेमाल पर दे रहे जोर
  3. रूस में भी ऐसा ही करने पर दिया जोर

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मेक इन इंडिया (Make in India) प्रोग्राम की तारीफ की है।

पुतिन ने रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में 8वें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) में बोलते हुए ‘मेक इन इंडिया’ नीति की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी भारतीयों को प्रोत्साहित करके ‘बिल्कुल सही काम’ कर रहे हैं। इस योजना के जरिए भारत में बने उत्पादों का उपयोग करने को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि भारत जैसे देशों ने मोदी के नेतृत्व में अपनी नीतियों के माध्यम से उदाहरण स्थापित किए हैं।

बकौल पुतिन, “मेरा मानना ​​है कि हमें भारत जैसे साझेदार देश से सीखना चाहिए। वहां भारत में उत्पादित कारों और जहाजों के उत्पादन और उपयोग पर फोकस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लोगों को मेड इन इंडिया ब्रांड का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करके सही काम कर रहे हैं। हमारे पास भी यही वाहन उपलब्ध हैं और हमें इसका उपयोग करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि मुझे रूस में बनी गाड़ियां इस्तेमाल करने में कोई परहेज नहीं है।

जी-20 में नहीं आए थे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति का दिल्ली में इंतजार हो रहा था, लेकिन वे जी-20 में हिस्सा लेने नहीं आए। इसी तरह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नहीं आए। पुतिन और जिनपिंग की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button