छालीवुड के फाइट कलाकार और कॉमेडियन धर्मेंद्र सोनी का आकस्मिक निधन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कॉमेडी , चरित्र अभिनेता और स्टंट मैन की भूमिका निभाने वाले कलाकार धर्मेंद्र सोनी का आकस्मिक निधन हो गया है , छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में इस खबर से शोक की लहर फैल गई ,
निर्माता जितेंद्र साहू ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने एक अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी खो दिया है ,
धर्मेंद्र सोनी नाम एक काम अनेक जैसे इंसान थे , वह फिल्म का प्रोडक्शन भी संभाल लिया करते थे , वर्तमान में वे अनर्ची नामक वेब सीरीज में 40 दिनों के लिए कास्ट किए गए थे और उसकी शूटिंग लगातार चल रही थी , बता दे की मशहूर गीत झोलटू राम में भी उन्होंने अभिनय किया था, उनके निधन की जानकारी उनकी बिटिया ने सबसे पहले कोरियोग्राफर मनोज दीप को दी, मनोज दीप ने खबर मिलते ही उनके घर का रुख किया जहां जाकर उन्होंने धर्मेंद्र सोनी को मृत पाया







