HP Shimla Landslide: हिमाचल में फिर तबाही, शिमला के समरहिल में भूस्खलन, 5 की मौत, कई दबे

HP Shimla Landslide: नई दिल्ली/मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Rains) और उत्तराखंड (Uttarakhand Rains) मे एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन (cloudburst in Salon) में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं उत्तराखंड में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कुछ स्थानों पर पुल बहने की सूचना है।
शिमला के समरहिल में बड़ा भूस्खलन हुआ है। इससे जहां एक शिव मंदिर दब गया है। आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अब तक 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। 20-25 लोग दबे हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश: 3 दिन में 20 से अधिक लोगों की मौत
Uttarakhand Rains LIVE
उत्तराखंड में भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए दो दिनों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें।







