कोरी डैम लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग 3 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर :  कोटा के पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कोटा पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट कर बैग और मोबाइल लूट लिया था।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

वारदात की जांच के दौरान कोटा पुलिस ने ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की मदद से तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कोटा नाका चौक के पास लूटे गए मोबाइल को बेचने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के बाद मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

लूटा गया Poco मोबाइल और एक्टिवा जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूटा गया Poco मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 भी जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button