कुलगाम आतंकी हमला: डॉ. चरणदास महंत ने अधिकारियों से कहा- पीड़ित परिवारों को मिले हरसंभव सहयोग

सक्ती :जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों से तत्काल संपर्क स्थापित कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

आतंकी हमले में मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे, पिता उमाशंकर रात्रे, निवासी ग्राम बुंदेली, जिला जांजगीर-चांपा तथा भूपेंद्र कुमार भैना, पिता दशरथ भैना, निवासी छुइया, बलौदाबाजार क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉ. चरणदास महंत ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला बेहद निंदनीय और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके साथ खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button