राजनांदगांव बॉर्डर पर नक्सलियों को बड़ा झटका, जंगल में छिपाया गया शस्त्रागार जब्त

राजनांदगांव/गढ़चिरौली : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सरेंडर नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के भारी हथियार, विस्फोटक सामग्री और निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई को “ऑपरेशन फाइनल स्ट्राइक” के तह मेंत अंजाम दिया गया।जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जंगल  में छिपाकर रखी गई राइफल, डेटोनेटर, बारूद, क्लेमोर माइंस, बीजीएल सेट सहित हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली कई मशीनें और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा इन सामग्रियों का उपयोग सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करने तथा चुनाव और विभिन्न नक्सल सप्ताहों के दौरान विध्वंसक गतिविधियों के लिए किया जाता था।

गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों के घने जंगलों का फायदा उठाते हुए इन हथियारों और विस्फोटकों को जमीन के भीतर और गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखा था। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां इन ठिकानों की तलाश में जुटी थीं। सरेंडर नक्सलियों द्वारा दी गई सटीक जानकारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर इस बड़ी सफलता को हासिल किया।अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री नक्सलियों की बड़ी साजिश को अंजाम देने में इस्तेमाल हो सकती थी। इस कार्रवाई से नक्सली नेrटवर्क को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और नक्सलियों की हमले की क्षमता कमजोर होगी। फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button