कार्यों में तेजी एवं कसावट लाने सीईओ जिला पंचायत ने जारी किया निर्देश

कवर्धा  :  जिला पंचायत कबीरधाम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल 2026 से वेतन का भुगतान ऑनलाइन अटेंडेंस के माध्यम से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यालयों में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया लागू की गई है। इसी क्रम में जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय में भी आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

शासकीय कार्य में कसावट लाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय में उपस्थित होकर आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस किए जाने के निर्देश है। इसी के परिपालन में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि चालू माह अप्रैल से वेतन का भुगतान आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑनलाइन अटेंडेंस के माध्यम से जारी रिपोर्ट अनुसार किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button