चीन में तेज भूकंप के झटके, कई इमारतें जमींदोज, हजारों लोगों का रेस्क्यू

चीन का दक्षिण-पश्चिमी इलाका सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। चीनी प्रांत ग्वांग्शी के लियूझोउ शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

13 इमारतें ढह गईं

भूकंप के कारण इलाके में भारी नुकसान हुआ है। सरकारी मीडिया  सीसीटीवी और समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, भूकंप के चलते 13 इमारतें ढह गईं। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अब तक 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

मलबे और हादसों की चपेट में आने से घायल हुए 4 लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी घायल की जान को खतरा नहीं है। राहत की बात यह है कि भूकंप के बावजूद प्रभावित क्षेत्र में संचार, बिजली, पानी और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। साथ ही सड़क यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है।

ट्रेनों की आवाजाही पर असर

भूकंप के तेज झटकों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। रेल लाइनों और बुनियादी ढांचे की मजबूती को परखा जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस जांच के कारण ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है और यात्रियों को परिवहन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button