हथियार के बल पर कार चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी कार, अनोखे अंदाज में प्लान को दिया अंजाम

पटना: गांधी मैदान थाना क्षेत्र से भी बैंक मैनेजर के कार चालक को तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर कार लूट ली. अपराधियों ने चालक को बिक्रम-पाली के रास्ते मसौढ़ा गांव में फेंक कर फरार हो गये. गांववालों में चालक धीरज कुमार को बंधन से मुक्त करा पुलिस को जानकारी दी.

गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में बैंक मैनेजर ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अनिसाबाद मित्रमंडल कॉलोनी निवासी कार मालिक और एक निजी बैंक के सीनियर मैनेजर राजबर्धन ने बताया कि तीन बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.

मॉडल की जानकारी लेते हुए कार में बैठक बदमाश

घटना के बारे में पीड़िता मैनेजर ने बताया कि उनकी कार फ्रेजर रोड में लगी हुई थी. उसमें चालक बैठा हुआ था. तभी तीन लड़के वहां पहुंचे और कार के मॉडल और उसके एसी के बारे में जानकारी लेने लगे. इसी बीच तीनों ने चालक धीरज को बंधक बना लिया और उसे लेकर बिक्रम पाली रोड चला गया. बदमाशों ने हाथ पांव बांध धीरज को मसौढ़ा में ही फेंक दिया. पुलिस फ्रेजर रोड व आसपास की सीसीटीवी देख रही है. पुलिस को शक है कि लूटपाट करने वाले बदमाश चालक को जानते हैं. फ्रेजर रोड के फुटेज में कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button