शादी में मुर्गा-भात खाना पड़ा महंगा, 46 लोगों की तबीयत बिगड़ी…

 कोण्डागांव :  छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ 46 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। शादी की दावत खाकर एक के बाद एक 40 से ज्यादा लोग बीमार होने लगे। समारोह में शामिल लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानिए क्या है मामला

दरअसल, ये पूरा मामला जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे डोंगरीगुड़ा के राउतपारा का है। गांव के ग्रामीण सगई यादव की बेटी का विवाह समारोह था। 30 अप्रैल को भोज का आयोजन रखा गया था। इस दौरान मुर्गा, पनीर और दाल चावल बना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जमकर दावत उड़ाई।

दावत खाने के बाद 1 मई को ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कई ग्रामीण बीमार होने लगे। ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और चक्कर की शिकायत होने लगी।

गांव में मचा हड़कंप

तबीयत बिगड़ने पर बीमार लोगों प्राथमिक उपचार कराया गया। इधर, जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तत्काल गांव पहुंचे और शादी के दावत में शामिल हुए लोगों की जांच की गई।

जांच के दौरान दो गंभीर मरीज मिले, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया। डॉक्टरों द्वारा 46 से ज्यादा मरीजों का उपचार किया गया। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत थी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और बीमार मरीजों से पूछताछ के बाद मामले में जांच कर्रवाई की जा रही है। फिलहाल, बीमार ग्रामीणों का उपचार जारी है। सभी सामान्य बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button