सुशासन तिहार में 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की समस्या से मिली राहत

सूरजपुर : सुशासन तिहार 2026 के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण और आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार जानकी, आत्मज सुखलाल को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया। जानकी ने सुनने में हो रही कठिनाई के संबंध में सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें दैनिक कार्यों के संचालन के साथ-साथ लोगों से संवाद स्थापित करने में भी काफी सुविधा होगी।

कलेक्टर रेना जमील एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले ने जानकी को श्रवण यंत्र प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।श्रवण यंत्र प्राप्त कर जानकी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनने में होने वाली परेशानी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब श्रवण यंत्र मिलने से उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

इस अवसर पर कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button