रेंजरों के प्रमोशन का आदेश जारी, 18 वनक्षेत्रपाल बने सहायक वन संरक्षक; देखें किसे कहां मिली पदोन्नति

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को पदोन्नति दी है। शासन ने इन अधिकारियों को सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है।
पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 में पदोन्नति दी गई है। हालांकि, इन अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
18 रेंजरों को बनाया गया ACF
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
- राममूर्ति बघेल — काष्ठागार अधिकारी, कांकेर, काष्ठागार वनमंडल कांकेर
- मृत्युंजय शर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, कोरबा (सा.), वनमंडल कोरबा
- जागेश्वर गंधर्व — काष्ठागार अधिकारी, नारायणपुर (काष्ठागार), वनमंडल नारायणपुर
- राकेश कुमार रावत — विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, बलरामपुर, वनमंडल बलरामपुर
- कुंवर बहादुर सिंह — काष्ठागार अधिकारी, जनकपुर (काष्ठागार), वनमंडल मनेन्द्रगढ़
- अभिषेक कुमार दुबे — परिक्षेत्र अधिकारी, केन्दई (सा.), वनमंडल कटघोरा
- देव सिंह ठाकुर — परिक्षेत्र अधिकारी, रतनपुर (सा.), वनमंडल बिलासपुर
- निखिल सक्सेना — परिक्षेत्र अधिकारी, बलरामपुर (सा.), वनमंडल बलरामपुर
- पुष्पेश चंद्र गोस्वामी — परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर बोरतलाव (सा.), वनमंडल राजनांदगांव
- प्रतीक वर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, कोण्डागांव (सा.), वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव
- मनीष सिंह — परिक्षेत्र अधिकारी, पसान (सा.), वनमंडल कटघोरा
- अनुराग वर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण बोरतलाव (सा.), वनमंडल राजनांदगांव
- ज्योति गुप्ता — काष्ठागार अधिकारी, उर्दना, वनमंडल रायगढ़
- तीर्थराज साहू — परिक्षेत्र अधिकारी, एस.एफ.आर.टी., व.प्र.सू.प्रौ., रायपुर
- किशोर कुमार साहू — भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा, वनमंडल कवर्धा
- धीरेन्द्र साहू — वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिरगुड़ी, परिक्षेत्र (उत्पादन), वनमंडल धमतरी
- सौरभ रजक — परिक्षेत्र अधिकारी, करपावण्ड (सा.), वनमंडल बस्तर
- माधुरी सिंह — परिक्षेत्र अधिकारी, बेमेतरा (सा.), वनमंडल दुर्ग








