एनएमडीसी सीएमडी के किरंदुल दौरे पर इंटक यूनियन ने सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र

किरंदुल: एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी और निदेशक मंडल के बीआईओएम किरंदुल प्रवास के दौरान मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने कर्मचारियों और नगरवासियों से जुड़ी 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। यूनियन अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए. के. सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीएमडी को मांग पत्र दिया।

यूनियन ने एनएमडीसी द्वारा 53 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रबंधन को बधाई दी और इसे कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताया।

प्रमुख मांगें:
– 4 साल से लंबित वेतन संशोधन शीघ्र लागू हो
– L-1, L-2 सहित विभिन्न श्रेणियों में स्थायी भर्ती की जाए
– ठेका श्रमिकों को ESIC, फूड कूपन, आवास जैसी सुविधाएं मिलें
– 53 MT उपलब्धि पर कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, सुरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहन राशि
– TA भत्ता महंगाई दर के अनुसार बढ़े
– परियोजना अस्पताल में डायलिसिस, MRI सुविधा शुरू हो
– किरंदुल से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के लिए नियमित बस सेवा
– पाढ़ापुर मुक्ति धाम का जीर्णोद्धार

यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा ही एनएमडीसी की असली पूंजी है। प्रबंधन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक और प्राथमिकता से विचार करने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button