ईरान का कड़ा संदेश: “लीडर के आदेश से ही होगा फैसला, ट्वीट से नहीं”

Iran US War: हम ईरान नेवी चैनल-16 से बोल रहे हैं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगातार बंद है, हम इसे अपने लीडर इमाम मुज्तबा खामेनेई के आदेश पर डील के बाद खोलेंगे, किसी ईडियट के ट्वीट पर नहीं। अगर आपको होर्मुज पास करना है तो ईरानियन नेवी से अनुमति लेने होगी। हम दुश्मनों और उनके सहयोगियों से जुड़े हुए सभी जहाजों को टारगेट करेंगे और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। ईरानियन नेवी के इस ऑडियो से साफ हो गया है कि ईरान ने पूरी तरह से होर्मुज पर दोबारा नाकाबंदी लागू कर दी है। अब किसी भी जहाज को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं है।

आईआरजीसी नौसेना ने दी हमले की चेतावनी

ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने बिना अनुमति के होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर हमले की चेतावनी दी। आईआरजीसी ने कहा कि अगर किसी ने होर्मुज को पार करने की कोशिश की तो हम उस पर हमला कर देंगे। खासकर दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को निशाना बनाएंगे। ईरानियन नेवी ने कहा कि होर्मुज अब लगातार बंद है। आगे इसे “हम इसे अपने नेता के आदेश पर खोलेंगे, किसी मूर्ख के ट्वीट पर नहीं।” ईरान नेवी का यह तथाकथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ईरान न्यूज 24 नामक एक्स हैंडलर से इस ऑडियो को पोस्ट भी किया गया है।

ट्रंप के बयानों से अधर में लटकी शांति वार्ता

इस्लामाबाद में पहले दौर की ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल होने के बाद दूसरे दौर की शांति वार्ता का प्रयास शुरू हो गया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने का ऐलान किया था। अराघची ने एक पोस्ट में कहा था कि अब होर्मुज को सुरक्षित खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान ईरान ने अमेरिकी नौसैनिकों से नाकाबंदी हटाने को कहा था। मगर ट्रंप ने साफ कह दिया था कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच डील कंपलीट नहीं हो जाती, तब तक ईरानी पोर्टों और होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी सेना की ब्लॉकेड जारी रहेगी। इसके बाद ईरान ने दोबारा होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी।

वैश्विक तेल बाजार में फिर आया भूचाल

ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते के सीजफायर के बाद तेल और गैस की कीमतें घटने लगी थीं, लेकिन दोबारा होर्मुज बंद होने से एक बार फिर ग्लोबल ऑयल एंड गैस मार्केट में भूचाल है। तेल और गैस की कीमतें फिर आसमान छूने लगी हैं। इससे महंगाई भी बेकाबू हो रही है। ट्रंप ने यह कहकर शांति की उम्मीदों को और अधिक धुंधला कर दिया कि अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान समझौता नहीं करता। होर्मुज की दोबारा नाकाबंदी से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया है। होर्मुज से रोजाना करोड़ों बैरल तेल गुजरता है। ईरान का दावा है कि अमेरिकी ब्लॉकेड के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button