किरन्दुल हरि मंदिर मार्ग पर गड्ढों की समस्या का समाधान, एनएमडीसी के सहयोग से हुआ कार्य पूर्ण

किरन्दुल : किरंदुल नगर के सुभाष नगर में स्थित हरि मंदिर के सामने लंबे समय से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आम जनता के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे।इन गड्ढों के कारण आए दिन राहगीरों,दोपहिया वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।जिस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार एनएमडीसी प्रबंधन सिविल विभाग द्वारा गड्ढा पाटने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया,इस दौरान एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी महेश समवेटा स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और कार्य की निगरानी की।हरि मंदिर के सामने,साईं किराना स्टोर से लेकर सुभाष किराना स्टोर चौक तक सड़क के सभी गड्ढों को भरकर सड़क को समतल किया गया,इस कार्य के पूर्ण होने से अब आम जनता,वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button