नन्हें कदमों से बड़े सपनों की उड़ान: प्रकाश विद्यालय किरंदुल में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन

किरंदुल : नगर के प्रतिष्ठित प्रकाश विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस खास मौके पर छोटे-छोटे बच्चे ग्रेजुएशन ड्रेस में बेहद आकर्षक नजर आए और मंच पर अपनी उपस्थिति से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, अतिथिगण एवं शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर उन्हें डॉक्टर, शिक्षक, आईएएस और आईपीएस जैसे विभिन्न पदों की उपाधियों के प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।

विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी भावनात्मक बन गया।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उपलब्धि की चमक साफ दिखाई दी, जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है।
यह दीक्षांत समारोह न केवल बच्चों के लिए एक यादगार पल बना, बल्कि उनके जीवन की नई शुरुआत का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button