युवाओं के सपनों को पंख देने वाला बजट: राहुल असरानी

दंतेवाड़ा  :  भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने बजट भाषण का अध्ययन करने के बाद इसे युवाओं के सपनों और अवसरों का बजट बताया है। असरानी ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रस्तुत 2026-27 का बजट ज्ञान, गति, एवं संकल्प आधारित बजट है |

असरानी ने कहा कि यह बजट केवल विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल और खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का मजबूत संकल्प है। सरकार ने शिक्षा, अधोसंरचना, उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया है, जिससे छत्तीसगढ़ का युवा आत्मनिर्भर बन सके।राहुल असरानी ने कहा कि बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी की स्थापना, मेडिकल कॉलेज, सड़क कनेक्टिविटी, खेल आयोजनों जैसे बस्तर ओलंपिक तथा इंटरनेट सुविधा के विस्तार से युवाओं को नई दिशा मिलेगी। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास, नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के प्रावधानों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। युवा वर्ग को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट साबित करता है कि सरकार युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि राज्य निर्माण की शक्ति मानती है।

अंत में राहुल असरानी ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिले के प्रत्येक युवाओं तक इस बजट की जानकारी पहुंचाएगा और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button