सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काट लिए अपने हाथ, गांव में हड़कंप

धमतरी : छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के एक मिडिल स्कूल के 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक दहदहा स्थित मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने लगभग 20 दिन पूर्व अपनी कलाई काट ली थी। पता चलने पर स्कूल प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावकों ने बैठक कर स्थिति पर विचार किया।

जिला प्रशासन को जब घटना की जानकारी मिली, तो तहसीलदार, शिक्षा विभाग और मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से पूछताछ की। मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नशे को कारण बताया जा रहा है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया। बीईओ चंद्रकुमार साहू ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई है। स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों अध्ययनरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button