JR Ntr और जाह्नवी कपूर की Devera: Part 2 नहीं हुई डिब्बाबंद, मेकर्स के बताया कब तक रिलीज होगा सेकंड पार्ट?

नई दिल्ली :  साल 2024 में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। देवरा पार्ट 1 को ऑडियंस से मिले-जुले रिव्यू मिले थे।

‘देवरा’ के मेकर्स ने ये तो पहले ही क्लियर कर दिया था कि यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। जब एक लंबे समय तक मूवी के सेकंड पार्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया, तो जूनियर एनटीआर के फैंस को लगा की ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। हालांकि, मेकर्स ने दोबारा ये कन्फर्म कर दिया है कि इस फिल्म का सेकंड पार्ट आएगा।

कब तक सिनेमाघरों में आएगी देवरा 2?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘देवरा पार्ट 2’ के निर्माताओं में से एक सुधाकर मिक्किलिनेनी से हाल ही में एक इवेंट पर सेकंड पार्ट के स्टेट्स के बारे में पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हम फिल्म (देवरा पार्ट 2) की शूटिंग इस साल मई में शुरू करेंगे। अगले साल 2027 में हम ‘देवरा पार्ट 2’ को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये फिल्म निश्चित तौर पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”

निर्माता की कन्फर्मेशन के बाद फैंस के चेहरे खिल गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “चलो हम ये मान लेते हैं कि ये फिल्म 2028 तक आ ही जाएगी, लेकिन प्लीज ले आना।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मूवी को 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज करना सर।”

क्या थी देवरा पार्ट 1 की कहानी?

देवरा पार्ट 1 की कहानी एक समुद्री डाकू देवरा और उसके बेटे वारा की है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रत्नागिरी के लोग अपनी जिंदगी का गुजारा करने के लिए वह समुद्र में जहाजो को लूटते हैं और तस्करी का काम करते हैं। हालांकि, जब देवरा को ये पता चलता है कि वह जिन हथियारों की तस्करी कर रहा है, उनका इस्तेमाल किसी निर्दोष को मारने के लिए किया जा रहा है, तब वह उसे रोकने का निर्णय लेता है।

फिल्म में जूनियर एनटीआर का डबल रोल है और सैफ अली खान भैरा का किरदार अदा कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने मूवी में ‘थंगम’ का किरदार अदा किया था। फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत ही जबरदस्त था। अगर आपने 2024 में रिलीज ये फिल्म नहीं देखी है, तो आप ‘देवरा: पार्ट 1’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button