Toxic Release Date: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को होगी रिलीज

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का जब से ऐलान हुआ है, दर्शकों के बीच इसकी रिलीज का इंतजार हो रहा है। पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स ने आखिरी मौके पर फिल्म को पोस्टपोन करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही दर्शक ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं, जो आखिरकार आज जाकर खत्म हो गया है। मेकर्न ने रविवार को फिल्म की नई रिलीज डेट जारी कर दी है, जिसके अनुसार दर्शकों को ये फिल्म देखने के लिए अभी 2 महीने का इंतजार करना होगा।

टॉक्सिक की नई रिलीज डेट

मेकर्स ने रविवार, 21 जून, 2026 को फिल्म को लेकर नया अपडेट साझा किया। सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि अब ये फिल्म ओणम त्योहार के दौरान 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए ये जानकारी दी है, जिससे यश के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

रविवार को फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया और फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी भी साझा की। इस पोस्टर में बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है- ’26-08-26 ग्लोबल रिलीज।’ वहीं पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सबसे खुशहाल ओणम आने वाला है। टॉक्सिक 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’ इस पोस्ट को देखते ही अपनी खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया। एक ने कहा- ‘फाइनली, कब से इंतजार था।’ एक अन्य ने लिखा- ‘आखिरकार नई रिलीज डेट आ गई।’

कई बार टल चुकी है रिलीज

बता दें कि यश स्टारर इस एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज कई बार टाली जा चुकी है। पहले ये फिल्म19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अगर ऐसा होता तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ होने वाली थी, जो इस साल की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है और देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली  फिल्म है। इससे पहले कि फिल्म रिलीज होती मेकर्स ने मिडिल ईस्ट में चल रही अनिश्चितता का हवालाा देते हुए इसे 4 जून तक टाल दिया अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

यश की आने वाली फिल्में

फिल्म में यश ‘राया’ के रोल में नजर आएंगे और उनके साथ कियारा आडवाणी (नादिया), नयनतारा (गंगा), हुमा कुरैशी (एलिज़ाबेथ), रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) और तारा सुतारिया (रेबेका) अहम भूमिकाओं में हैं। यश के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह टॉक्सिक के अलावा ‘रामायण पार्ट 1’ में रावण की भूमिका में दिखाई देंगे, जो दिवाली 2026 में रिलीज़ होगी, जबकि ‘पार्ट 2’ दिवाली 2027 में आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button