अकेले नहीं आएंगे रणवीर सिंह, धुरंधर 2 के साथ आ रहे अक्षय कुमार!

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आ रही है, जिसकी रिलीज पर फैन्स, ट्रेड और पूरी इंडस्ट्री की निगाहें हैं. वैसे इस बज की वजह यश भी हैं, जिनका इस फिल्म से 19 मार्च को क्लैश होने वाला है. ‘धुरंधर’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ही फिल्म के सीक्वल को ईद पर लाने का ऐलान हुआ. जिसके चक्कर में कई एक्टर्स को अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदलनी पड़ गई. खैर, इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल थे. जो कई बार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को बदल चुके हैं. इसी बीच जानकारी मिली कि DHURANDHAR: THE REVENGE के साथ फैन्स को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है, क्योंकि रणवीर सिंह अकेले नहीं आ रहे हैं. जी हां, उनके साथ अक्षय कुमार भी आने वाले हैं, कैसे आइए आपको समझाते हैं.

दरअसल ‘धुरंधर 2’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है. पर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों का भी उतना ही इंतजार किया जा रहा है. एक्टर की अगली फिल्म BHOOTH BANGLA है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. लंबे वक्त के बाद इस जोड़ी की फिल्म आपको देखने को मिलेगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का इंतजार हो रहा है, जिसे 10 अप्रैल से थिएटर्स में देख सकेंगे. पहले फिल्म को 2 अप्रैल को लाना था, फिर 15 मई तक डेट आगे बढ़ाई गई. अब लगता है कि रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय कुमार भी भौकाल काटने की तैयारी कर चुके हैं.

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का एक प्रमोशनल गाना 19 मार्च को ही रिलीज होगा. जिसे ‘धुरंधर 2’ के साथ थिएटर्स में अटैच किया जा रहा है. जो कि प्रियदर्शन की आने वाली हॉरर कॉमेडी का पहला लुक होगा.आम तौर पर, मूवी ट्रेलर सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों के साथ अटैच होते हैं, जो पहले भी होता आया है. लेकिन लगता है कि ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर एकता कपूर अलग ही तैयारी करके बैठी हैं. यही वजह है कि डायलॉग प्रोमो के बजाय ट्रैक रिलीज करने से तुरंत ध्यान खींचा जा सकेगा.

दरअसल अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 2007 में हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ रिलीज हुई थी. जिसके टाइटल सॉन्ग ‘तेरी आंखें भूल भुलैया’ से बहुत फायदा हुआ था, क्योंकि यह आते ही हिट हो गया था. इसलिए इस बार प्रीतम ने एक और गाना बनाया है, जिसमें चार्टबस्टर बनने का पोटेंशियल है. एकता को लगता है कि गाना रिलीज करने से ‘भूत बंगला’ को लेकर बज बनेगा. साथ ही इसे ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ अटैच करना सही था, क्योंकि इस फिल्म का सबको इंतजार है और ज्यादातर लोग फिल्म देखने पहुंचेंगे. साथ ही उन्हें इस बारे में जानकारी भी मिलेगी. दरअसल भूत बंगला एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी है, जिसमें ब्लैक मैजिक वाला एंगल भी देखने को मिलेगा. फिल्म का गाना ग्रैंड लेवल पर शूट हुआ, जिसमें 100 बैकग्राउंड डांसर्स थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button