‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट, चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा यश का जलवा

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की और 100 करोड़ से ज्यादा कमाई के साथ खाता खोला, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई घटने लगी और अब तक ये गिरावट जारी है। यश की ये एक्शन-थ्रिलर बिना किसी बड़ी टक्कर के रिलीज हुई, इस फिल्म के साथ न तो बॉलीवुड और न ही साउथ की कोई बड़ी फिल्म से इसका कोई टकराव था। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में भी जबरदस्त क्रेज रहा, मगर रिलीज के बाद लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार, चौथे दिन भी ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने चौथे दिन 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 17,612 शोज और 24.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। टॉक्सिक के हिंदी वर्जन ने 23 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ 15.5 करोड़ का बिजनेस किया और कन्नड़ वर्जन ने 47 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ 6.60 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अलावा मलयालम वर्जन ने 15 लाख, तमिल ने 75 लाख और तेलुगु वर्जन ने 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ भारत में ‘टॉक्सिक’ ने चार दिनों में 190.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और ग्रॉस कलेक्शन 227.50 करोड़ हो गया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में 254.75 करोड़ कमा लिए हैं।

‘टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ की बात करें तो इस मोस्टअवेटेड एक्शन-थ्रिलर में यश मुख्य भूमिका में हैं और वे इस फिल्म में राया और रूमी के डबल रोल में हैं। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में हैं। कई लोगों का जहां सोचना है कि ‘टॉक्सिक’ का दूसरा भाग आ सकता है तो वहीं क्लाइमेक्स सीन से इसकी संभावना कम ही लगती है। यही नहीं, न तो यश और न ही फिल्म निर्माताओं ने किसी सीक्वल का संकेत दिया है।

यश को मिला किच्चा सुदीप का साथ

यश की फिल्म को कई सेलेब्स से तारीफें मिल रही हैं। हाल ही में कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने भी यश और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ये फिल्म बनाने के लिए यश की जमकर तारीफ की। किच्चा सुदीप ने इस बात के लिए भी यश की पीठ थपथपाई कि पिछली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर के बाद भी उन्होंने आसान रास्ता नहीं चुना और फॉर्मूले वाली फिल्म बनाने के बजाय कुछ हटकर करने की कोशिश की है। उन्होंने कुछ नया और लीक से हटकर करने के लिए यश को बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button