श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा जिला इकाई ने एसपी को भेंट की टेलीफोन डायरेक्टरी

किरन्दुल:दंतेवाड़ा जिले में श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई द्वारा एक सराहनीय और उपयोगी पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय को विशेष रूप से तैयार की गई टेलीफोन डायरेक्टरी भेंट की गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा तैयार की गई यह टेलीफोन डायरेक्टरी प्रदेश सचिवालय से लेकर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों का सुव्यवस्थित संकलन है, जो पत्रकारों के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
डायरेक्टरी प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि “मुझे पहली बार इतनी विस्तृत और उपयोगी टेलीफोन डायरेक्टरी देखने को मिली है, जिसमें प्रदेश सचिवालय से लेकर नेताओं और अधिकारियों तक के संपर्क नंबर एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। यह वास्तव में काबिले-तारीफ कार्य है।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की डायरेक्टरी तैयार करना आसान नहीं होता और इसके पीछे संघ की कड़ी मेहनत, समर्पण और सूझबूझ स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।गौरव राय ने श्रमजीवी पत्रकार संघ को इस रचनात्मक पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने में ऐसी प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना ने बताया कि यह टेलीफोन डायरेक्टरी पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि सूचना संकलन, जनहित के मुद्दों और प्रशासनिक संवाद में आसानी हो सके। संघ ने भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और पत्रकार हितैषी कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।







