सितंबर की विदाई के साथ छत्तीसगढ़ में मानसून ने बदली चाल, अब बारिश थमेगी और बढ़ेगी गर्मी

रायपुर : सितंबर के खत्म होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश के दौर के बाद धीरे-धीरे शुष्क मौसम की शुरुआत होने के आसार हैं।

प्रदेश में साफ रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। बुधवार को राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

वहीं, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के इस अंतर से संकेत मिल रहा है कि प्रदेश में अब दिन के समय गर्मी और रात के वक्त हल्की ठंडक का असर बढ़ने लगा है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में भी बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम में अब बारिश के बीच अंतर बढ़ने के संकेत हैं।

1 अक्टूबर को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मानसून की संभावित विदाई के साथ आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी और मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क होने की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button