कलेक्टर ने किया दंतेवाड़ा जिले के शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बुधवार जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छू लो आसमान, एजुकेशन सिटी,स्विमिंग पुल, क्रिकेट ग्राउंड तथा बड़े कारली स्थित पूरक पोषण आहार यूनिट (रेडी-टू -ईट) का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निरीक्षण की शुरुआत छू लो आसमान संस्थान से की,जहां उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम के निर्माण के निर्देश दिए तथा जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न लेखकों की पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कॉमन हेल्थ, मानसिक स्वास्थ्य एवं बच्चों की नियमित काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विशेष उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों के माध्यम से मार्गदर्शन एवं प्रेरक काउंसलिंग सत्र आयोजित करने तथा सप्ताह में एक दिन छात्राओं को जिले के विभिन्न स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश भी दिए, ताकि उनमें आत्मविश्वास एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा विकसित हो सके।

कलेक्टर ने एजुकेशन सिटी स्थित आस्था इंग्लिश मीडियम स्कूल जावंगा का निरीक्षण किया।उन्होंने शाला परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न कक्षाओं एवं साइंस लैब का अवलोकन किया। संस्था में दर्ज विद्यार्थियों को मानक (नॉर्म्स) के अनुरूप कक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण को लेकर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई। कलेक्टर ने आस्था जावंगा में कक्षाओं एवं आवासीय व्यवस्था के विस्तार तथा शिक्षकों की भर्ती के भी निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button