पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की छात्रा भाव्या फाये ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय को गौरवान्वित किया

कवर्धा : प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में विद्यालय की ओर से भाव्या ने प्रतिभाग किया जिसका मुख्य थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” रहा | इस प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की इकाई क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में किया गया | भाव्या की प्रतिभागिता उक्त प्रदर्शनी में बेहद महत्वपूर्ण रही | उक्त विद्यार्थी को प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी, निर्देशक, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया |

भाव्या ने अपने विज्ञान शिक्षक मनोज पुषाम, पीजीटी (जीवविज्ञान) के कुशल मार्गदर्शन में ‘प्राकृतिक खेती’ उप विषय अंतर्गत “इको प्रॉफिट बायो फ़ील्ड” शीर्षक पर अपनी प्रदर्शनी प्रस्तुत की जिसकी निर्णायक मण्डल ने खूब सराहना की | निर्णायक मण्डल ने उक्त प्रदर्शनी में भविष्य के अपार संभावनाओं को दृष्टिगत किया जिससे कम लागत, कम स्थान में ही प्राकृतिक रीति से प्रकृति को सुरक्षित रखते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त कर व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का सशक्त माध्यम है lप्राचार्य सुशील कुमार ने भाव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावक एवं मार्गदर्शक शिक्षक को शुभकामनाएं प्रेषित की | साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसे अवसरों को भुनाने की हिदायत दी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button