सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता: 112 गुम/चोरी हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

सुकमा, 06 जनवरी 2026 : जिला सुकमा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16,50,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही हेतु साइबर सेल की उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका श्याम के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

बरामद मोबाइल फोन केवल छत्तीसगढ़ राज्य से ही नहीं बल्कि सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के अलग–अलग क्षेत्रों से ट्रेस किए गए। मोबाइल नंबरों एवं IMEI नंबरों को CEIR Portal के माध्यम से खोजते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की और मोबाइल सेटों को अपने कब्जे में लिया।

आज दिनांक 06.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बरामद सभी मोबाइल संबंधित मालिकों को वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों वापस किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरों में खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल धारकों ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सुकमा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान में प्रधान आरक्षक महेंद्र बहादुर कंवर, सायम नरेया, आरक्षक नेपाल दिवाकर, मीना गवड़े, रूपेश यादव, तीलाराम पटेल सहित साइबर सेल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

सुकमा पुलिस की इस पहल से न केवल नागरिकों का भरोसा मजबूत हुआ है बल्कि यह संदेश भी गया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनसेवा दोनों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button