सोने के सिक्के व जेवरात चोरी के मामले को सुलझाने में किरन्दुल पुलिस को मिली सफलता

किरन्दुल : दिनांक 26 जुलाई 2025 को किरन्दुल में रथयात्रा के दिन शाम को घर के खिड़की के राड को मोड़कर घर अंदर घुसकर सोने के सिक्के व सोने के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट प्रार्थी एम भगवती बाबू द्वारा दर्ज करवाने पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय एवं एसडीओपी किरन्दुल कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी किरदुल संजय यादव के नेतृत्व में आरोपियों की पता तलाश हेतु गांव एवं आसपास मुखबीर लगाया गया अज्ञात आरोपियों की पता तलाश दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एनएमडीसी वाले सिक्के को बेचने का प्रयास कर रहा हैं,सूचना की तस्दीक हेतु टीम दंतेवाड़ा पहुंचकर संदिग्ध किशन सोना उर्फ क्राईम पिता जौवन कुमार सोना उम्र 21 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी दंतेवाड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने दोस्त द्वारा किरन्दुल में रथयात्रा के दिन सोने के जेवरात व सिक्के चोरी कर लाना जिसे बेचने के लिये अपने पास छिपाकर रखना व खरीददार ढूंढना स्वीकार किया आरोपी से सोने के 04 नग सिक्के व 01 नग सोने का चैन बरामद कर जप्ती कर दिनांक 23 अक्टूबर को गिरफ्तारी की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई हैं।मामले में एक अन्य आरोपी की पता तलाश की जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button