पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले, SP ने जारी किया आदेश

दंतेवाड़ा :  दंतेवाड़ा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 16 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में एसपी चंद्रमोहन सिंह ने आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में बचेली, भांसी समेत कई थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक निर्मल वर्मा को बचेली थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि विजय चौधरी को भांसी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बचेली के तत्कालीन थाना प्रभारी अर्जुन पटेल को सीसीटीएनएस का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है।

देखिये ट्रांसफर लिस्ट-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button