गौरेला पेंड्रा मरवाही : निजी नियोजकों द्वारा 251 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प 22 सितम्बर को

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 सितम्बर 2025 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला में 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में निजी नियोजक (कंपनी) द्वारा 251 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 10वीं, 12वीं, बीएससी (नर्सिंग), बीकॉम, एमबीए, पीजीडीसीए उत्तीर्ण हैं, वे इस कैम्प में भाग ले सकते हैं।

योग्य उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधित अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी नियोजकों द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, मार्केटिंग डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय टीकरकला से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button