गणतंत्र दिवस 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज़ों का हुआ राष्ट्रीय सम्मान

 

वीरता, विशिष्ट व सराहनीय सेवा पदकों की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

वीरता, विशिष्ट व सराहनीय सेवा पदकों की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

रायपुर, 25 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

पुलिस बल का साहस और समर्पण पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय – उपमुख्यमंत्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने और आम नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस अधिकारी एवं जवान राज्य की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से श्री रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त करने वालों में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक एटीएस  वि.शा पु.मु. नवा रायपुर श्रीमती राजश्री मिश्रा, सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ श्रीमती निवेदिता पाल, सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस मध्य रायपुर नगरीय श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विआशा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर सुश्री उनैजा खातून अंसारी, सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई श्री जयलाल मरकाम तथा प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्री हजारी लाल साहू शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस बल के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ पुलिस भविष्य में भी संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button