थाने में महिला ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश,आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार पति से मिलने पहुंची थी पत्नी

बिलासपुर : सिविल लाइन थाने में सोमवार को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी पति को बचाने के लिए आई पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थाने के अंदर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़कर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मिनीबस्ती निवासी संजू टंडन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने संजू टंडन को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।

जैसे ही इसकी जानकारी मिली, संजू की पत्नी मंजू टंडन मिली वो अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच गई। वहां उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और पति को छोड़ने की मांग करने लगी। हंगामे के बीच मंजू पेट्रोल की बोतल लेकर थाने के अंदर घुस गई और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। उसने पुलिस के सामने ही आत्महत्या करने की धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़कर काबू में कर लिया।

सिविल लाइन थाने के सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, आरोपी संजू टंडन को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। पत्नी ने कार्रवाई रोकने के लिए आत्महत्या की धमकी दी थी। महिला को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button