चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस दंतेवाड़ा की चालानी कार्यवाही,58 चालकों से ली गई जुर्माना

दंतेवाड़ा : दन्तेवाड़ा एसपी गौरव राय के निर्देशन एवम उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू द्वारा प्रतिदिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने रोज अलग-अलग तरीके से समझाईश दी जा रही है, बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर गुरुवार  कारली में एमसीपी लगाकर चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की गई जिसमें बिना सीट बेल्ट- 05, बिना हेलमेट- 45, LED लाइट – 05, बिना लाइसेंस -01 और तीन सवारी -02 इसप्रकार कुल 58 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किया जाकर 32 हज़ार 500 रु समन शुल्क वसूल किया गया हैं। साथ ही यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा समस्त नागरिकों से अपील किया गया हैं कि सभी स्वयं और अपने परिवार व आसपास के लोगों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें और स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button